Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज महिला मंडल ने किया विद्यार्थियों का सम्मान

गुजराती समाज महिला मंडल ने किया विद्यार्थियों का सम्मान
शिक्षा
12-Jul-26
छिंदवाड़ा।

गुजराती महिला मंडल द्वारा समाज के कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षण समिति गुजराती महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निर्मला बेन पटेल अध्यक्ष गुजराती महिला मंडल द्वारा की गई। 

गुजराती महिला मंडल की सचिव श्रीमती सीमाबेन भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष समाज के आठ बच्चों हैंसी चौहान, दक्ष प्रजापति, वेदांत बाटविया, कुशाल परमार, तृष्टि रुपड़ा, नमामि बाटविया, अभ्युदय बाटविया तथा मुदित यादव द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाए गए थे जिनका सम्मान नगद राशि देकर किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति श्री गुजराती समाज छिंदवाड़ा की ओर से रोहित शाह एवं मनीष भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षण समिति की श्रीमती नमिता मेहता, श्रीमती प्रीति रतानी तथा श्रीमती हिना सांवला द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह उपरांत प्रबंध समिति गुजराती महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुजराती समाज में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई तथा आगामी नवरात्रि महोत्सव को अत्यंत धूमधाम से मनाने हेतु महिला मंडल की भूमिका को तय किया गया।
Share News On