Home News Helpline Classified Jobs About Contact

माहेश्वरी महासभा प्रतिनिधि के लिये गोपालकृष्ण चांडक निर्वाचित

माहेश्वरी महासभा प्रतिनिधि के लिये गोपालकृष्ण चांडक निर्वाचित
छिंदवाड़ा
12-Jul-26
छिंदवाड़ा

विगत दिनों माहेश्वरी समाज की अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के देशव्यापी चुनाव हुए जिसमें छिंदवाड़ा से गोपालकृष्ण चांडक महासभा सदस्य पद पर निर्वाचित हुए। पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से छिंदवाड़ा माहेश्वरी समाज में हर्ष व्याप्त। समाज के सभी बंधुओं ने गोपाल चांडक के राष्ट्रीय महासभा में निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि  वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज की उन्नति, एकता एवं सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहें। आपका कार्यकाल सफल, यशस्वी, प्रेरणादायी एवं समाजहित में रहे।
Share News On