Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पार्षद राहुल मालवी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे घर-घर

पार्षद राहुल मालवी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे घर-घर
छिंदवाड़ा
12-Jul-26
डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान

छिंदवाड़ा

जिले में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को वार्ड क्रमांक 29 में विशेष जनजागरूकता एवं लार्वा सर्वे अभियान चलाया। जिला मलेरिया कार्यालय के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर कूलर, पानी की टंकियों तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी का निरीक्षण किया। जहां डेंगू के मच्छरों के लार्वा मिलने की आशंका थी, वहां लार्वानाशक दवाइयों का छिड़काव एवं उपयोग किया गया।

अभियान का संचालन वार्ड पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि कूलर का पानी दो दिन से अधिक न रखें और उसे नियमित रूप से बदलें। साथ ही फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर, बोतलों, गमलों तथा मकानों की छतों पर पानी जमा न होने देने की अपील की गई, ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न मोहल्लों में भी लार्वानाशक एवं कीटनाशक दवाइयों का वितरण किया जाएगा। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक नागरिकों की त्वरित स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस अवसर पर धीरज सारबान, देव खरे, कु. रोशनी मरापा, माधव कुरेती, गोपाल धुर्वे, चंद्रशेखर कराड़े, बारीक राम भांवरकर, जानराव मर्सकोले, शाहिद सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Share News On