ओेबीसी महासभा ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
23-Jun-26
छिंदवाड़ा
ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा द्वारा जिले के किसानों एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर 23 जून मंगलवार को महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा । ज्ञपन के माध्यम से मांाग की गई कि पूर्व में हिवराकलां में सौरभ भार्गव के द्वारा अपने खाद बीज केन्द्र में आसिफ वर्मा के साथ खाद बीज को लेकर मारपीट करने, थाना चौरई के अंतर्गत संदीप वर्मा के विरूद्ध झूठा 376 का प्रकरण दर्ज करने की धमकी देने से उसके द्वारा फांसी लगा लेने, ग्राम कलकोटी निवासी धु्रव वर्मा के द्वारा दबंगो की शिकायत थाना चौरई में करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया जाए।
ओबीसी महासभा की मांग है कि खाद बीज की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को वापस लेकर किसानांें को राहत दिये जाने, छिंदवाड़ा सहित चौरई की सहकारी समितियों में नगद में खाद लेने पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाकर ई टोकन प्रणाली बंद कर किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने, नीट परीक्षा घोटोले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने, चॉद, चौरई, बिछुआ सहित संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले में रेत के अवैध, परिवहन एवं रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर उनके वाहनों को राजसात करने, चौरई सहित संपूर्ण ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की ब्रिकी पर कार्यवाही कर बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर इन समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा लोधी विपिन वर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश वर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा रंजीत रवि कर राकेश वर्मा विजय वर्मा संजय विश्वकर्मा सहित ग्रामीण जन एवं ओबीसी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।