Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
राजनीति
23-Jun-26
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा: शेषराव यादव

छिंदवाड़ा

भाजपा कार्यालय में आज महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय राजनीति के युगपुरुष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी, जिला महामंत्री विजय पांडे, कार्यालय मंत्री भरत घई सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए दिए गए उनके सर्वाेच्च बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की उस सशक्त विचारधारा के प्रतीक थे, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देश की एकता के लिए एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का उद्घोष किया और अपने इस संकल्प की पूर्ति के लिए निरंतर संघर्ष किया।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह निर्णय केवल एक संवैधानिक परिवर्तन नहीं, बल्कि उन राष्ट्रवादी विचारों की विजय है, जिनके लिए डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया था। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक दूरदर्शी राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखने वाले नेता थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन और समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सहकोषाध्यक्ष विजेंद्र चौहान,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया, पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय पटेल, राहुल बंटी उइके, राकेश माइकल पहाड़े,जगदीश गोदरे, दिनशु यादव, दीपक कोल्हे, जागेद्र अल्डक, दिनेश मालवी, अरुण गद्रे, मनीष निर्मलकर, राकेश अग्रवाल,विजय नामदेव ,अमित  सल्लाम, इंद्रजीत पटेल, लवकेश यादव, अनीश पटेल, मोंटी शर्मा, शिवा सरसवार, कुबेर सूर्यवंशी, यमन  साहू,विक्की साहू, राहुल शर्मा, ब्रज नागवंशी, तरुण सोनी,आयुष पाल, दीपक धुर्वे,अथर्व मिश्रा, सिद्धू थनेसर,कमलेश कवरेती सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On