Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में की नियुक्ति

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में की नियुक्ति
राजनीति
23-Jun-26
छिन्दवाड़ा

शहर की मान्धाता कॉलोनी वार्ड क्रमांक 46 में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये संजना चौहान को वार्ड क्रमांक 46 का अध्यक्ष एवं वैशाली सौदे को सचिव मनोनीत किया गया है। आयोजित बैठक् में जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, कांग्रेस नेत्री श्रीमती साक्षी चौबे, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया, सविता कनोजिया, शारदा चौहान, अनिल सोमकुंवर, सुमित भावरकर, रीना सेवते सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share News On