सांसद बंटी विवेक साहू 24 जून को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
राजनीति
23-Jun-26
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू 24 जून को छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद श्री साहू सुबह 9 बजे छिन्दवाड़ा में खजरी चौक में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू सुबह 11 बजे पांढुर्णा में जलाराम वार्ड में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भुमिपूजन करेंगे। दोपहर 2 बजे जुन्नारदेव पहली पायरी में जिला गोली समाज द्वारा श्रीश्री यदुवंशी शिरोमणी भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9 बजे पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति द्वारा आयोजित हरे माधव सत्संग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।