Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सिकल सेल रोगियों के लिए 30 को होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर

सिकल सेल रोगियों के लिए 30 को होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
23-Jun-26
छिन्दवाड़ा

होम्योपैथी वेलफेयर एसोसिएशन छिन्दवाड़ा के द्वारा जिले के सिकल सेल रोगियों के लिए 30 जून को परासिया रोड छिन्दवाड़ा में स्थित पूजा लॉन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। होम्योपैथी वेलफेयर एसोसिएशन छिन्दवाड़ा की अध्यक्ष डॉ. सपना साहू ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन और विशेष सहयोग से होमियोपैथी का यह विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।

डॉ. सपना साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक देश से सिकल सेल रोग को समूल नाश करना है। इसी उद्देश्य को लेकर छिन्दवाड़ा में होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से सिकल सेल रोगियों की जाँच एवं उनकी होम्यो चिकित्सा हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छिन्दवाड़ा व पांढुरना जिले के सभी सिकलसेल रोगी इस शिविर में आकर इसका लाभ लेने की अपील की है। 

डॉ. सपना साहू ने बताया कि परासिया रोड छिन्दवाड़ा में स्थित पूजा लॉन में 30 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार के असाध्य रोगों जैसे दमा, ब्लड प्रेशर, जोड़ों और घुटनों के दर्द, महिलाओं संबंधित सभी रोग का निःशुल्क उपचार होम्योपैथिक पद्धति द्वारा किया जायेगा एवं दवाईयाँ भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पंजीयन के लिए डॉ. अंजु मौर्य, डॉ. क्षिप्रा गुप्ता, डॉ. काययुम, डॉ. कृष्णा चौधरी, डॉ. मिर्जा इशाक बेग से संपर्क किया जा सकता है।
Share News On