Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उत्कृष्ट छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ के लिए शिक्षकों से बुलाए आवेदन

उत्कृष्ट छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ के लिए शिक्षकों से बुलाए आवेदन
छिंदवाड़ा
23-Jun-26
छिन्दवाडा 

अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग द्वारा जिला स्तर पर संचालित उत्कृष्ट बालक एवं कन्या छात्रावास छिन्दवाड़ा में 50-50 सीटों के साथ पृथक-पृथक छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। इन छात्रावासों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का नवीनीकरण प्रवेश पूर्ण हो चुका है तथा नवीन विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा ने बताया कि उत्कृष्ट छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवाएं प्राप्त करने के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, गणित एवं कम्प्यूटर विषय के शिक्षकों से कोचिंग कार्य हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपनी संपूर्ण जानकारी एवं बायोडाटा सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उत्कृष्ट बालक छात्रावास के लिये आवेदन अधीक्षक, उत्कृष्ट बालक छात्रावास छिन्दवाड़ा तथा उत्कृष्ट कन्या छात्रावास के लिये आवेदन अधीक्षिका, उत्कृष्ट कन्या छात्रावास छिन्दवाड़ा के कार्यालय में 30 जून 2026 तक जमा किए जा सकते हैं।

निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा तथा चयनित शिक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय राशि का भुगतान किया जाएगा।
Share News On