26 नवंबर को ओबीसी समाज मनाया जाएगा संविधान दिवस
छिंदवाड़ा
20-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

26 नवंबर संविधान दिवस को गरिमामय स्वरूप में मनाने के उद्देश्य से सर्वजातीय ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) समाज की बैठक शुक्रवार, 20 नवंबर को नरसिंहपुर रोड स्थित सेन समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए संविधान दिवस आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में तय किया गया कि जिले के सभी पंच, सरपंच, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद, विधायक एवं सांसद सहित विभिन्न संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में दायित्व निभा रहे जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों एवं समाजों के अध्यक्षों, सचिवों, संरक्षकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं, मातृशक्ति तथा समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाए, ताकि यह आयोजन किसी एक जाति या संगठन तक सीमित न रहकर संपूर्ण पिछड़ा वर्ग समाज की एकता और सहभागिता का प्रतीक बन सके।
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक में राजेश दौड़के, संतोष बंदेवार, मुकेश सराठे, दिनेश श्रीवास, राधेश्याम सराठे, द्वारका प्रसाद सराठे, आशीष सराठे, राजकुमार सराठे, कमलेश बंदेवार एवं पवन बंदेवार सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी को विभिन्न जिम्मेदारी दिए जाने हेतु आवश्यक बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे सेन समाज भवन नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में रखी गई है।