Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नवीन सतपुड़ा आईटीआई कैंपस ड्राइव में 76 युवाओं का चयन

नवीन सतपुड़ा आईटीआई कैंपस ड्राइव में 76 युवाओं का चयन
नौकरियां
20-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन सतपुड़ा आईटीआई, छिंदवाड़ा में 19 नवंबर 2026 को भव्य कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में नागपुर एवं पुणे की तीन प्रतिष्ठित कंपनियों NECO Group of Industries, Nubeno Healthcare Pvt. Ltd. एवं Haier Appliances India Pvt. Ltd. ने सहभागिता की।

2 से लेकर 2.5 लाख के पैकेज पर हुआ चयन

कैंपस ड्राइव में कुल 118 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार लगभग 64 प्रतिशत अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं पद के अनुसार 14,500 से 21,650 रूपए मासिक वेतन के अवसर प्रदान किए गए। इस कैंपस ड्राइव में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रोजगार प्राप्त करने के प्रति उत्साह दिखाया।

तकनीकी प्रशिक्षण से लेकर रोजगार देने का प्रयास

संस्था प्रबंधक नवीन दुबे ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त स्टाफ, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के सराहनीय योगदान, मेहनत और समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं सभी अभ्यर्थियों का धन्यवाद किया। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
Share News On