Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई. ने कहा आगे की पढ़ाई को लेकर युवा चिंतित

एनएसयूआई. ने कहा आगे की पढ़ाई को लेकर युवा चिंतित
छिंदवाड़ा
10-Jul-25
छिंदवाड़ा

पी.एम एक्सीलेंस कॉलेज में सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है वजह है सीटों की कमी। अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को मेरिट सूची से बाहर करने का सीधा अर्थ यह है कि महाविद्यालय में सीटों की भारी कमी है। यह कहना है छात्र नेता अर्पित तिवारी का। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिला है वे जमीन में फट्टी बिछाकर पढ़ने के लिए तैयार है उन्हें बस महाविद्यालय में एडमिशन चाहिए। मेरिट सूची जिस प्रकार से तैयार हो रही है उसमें सीटों की कमी साफ नजर आ रही है। प्रतिवर्ष हजारों छात्र सीटों की कमी होने की वजह से शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इस बात से नाराज छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुरूवार को ज्ञापन देकर शासन प्रशासन को चेतावनी देने के बाद सीटों कि संख्या में वृद्धि को लेकर महाविद्यालय प्रशासन उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी, एन.एस.यू.आई. छात्र नेता अर्पित तिवारी, छात्र नेता अरूण उईके के साथ समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।




Share News On