Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौरई के तीन ब्लॉकों में एनएसयूआई ने की बैठक

चौरई के तीन ब्लॉकों में एनएसयूआई ने की बैठक
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
कॉलेज व स्कूलों के छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने बनाई रणनीति

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण व सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एनएसयूआई की आवश्यक बैठक चौरई विधानसभा के तीन ब्लॉकों में सम्पन्न हुई। 

एनएसयूआई की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने चौरई विधानसभा के चौरई, चांद एवं बिछुआ ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। एक दूसरे से परिचयात्मक चर्चा के उपरांत अपेक्षा सूर्यवंशी ने उपस्थित छात्र जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम सभी कॉलेज एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं तक यह बताई अच्छी तरह पहुंचाई जाए कि पूर्व सीएम कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर अनेकों स्किल सेन्टर (कौशल केन्द्र) संचालित है जहां विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। जरूरतमंद युवा वहां पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनें।

उन्होंने उपस्थित युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि छात्र संगठन से छात्रों का जुड़ना नितांत आवश्यक है। उनकी समस्याएं सुनना और निराकरण के लिए हम पूरा प्रयास करें। शासन स्तर पर उनकी मांगों को उठाएंगे, क्योंकि वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही। इसे सुधारने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। संगठन को कॉलेज स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना, जिसमें सभी साथियों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

आयोजित बैठकों में तीरथ ठाकुर, बंटी साहू, पृथ्वी राज पटेल, पृथ्वीराज ठाकुर, इंद्रपाल पटेल, ऋषि वैष्णव, धीरज खंडेलवाल, अंकित मांगरोले व एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता राजू वाडिवा, सतेन्द्र अहिरवार, अविनाश ककोड़िया, अंजलि भलावी, अयान खान, परसराम ठाकुर, अरुण उइके, शिखर लोधी, सुधीर पटेल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
Share News On