Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुरूवार को किसान कांग्रेस प्रदर्शन कर सौंपेगी ज्ञापन

गुरूवार को किसान कांग्रेस प्रदर्शन कर सौंपेगी ज्ञापन
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
छिन्दवाड़ा

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश किसान कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस आव्हान पर केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर अन्याय और लगातार किसान विरोधी नीतियां बनाने के विरुद्ध और किसानों को उनके हक अधिकार और न्याय दिलाने हेतु जिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ, अनुसांगिक संगठन, समस्त विभाग छिन्दवाड़ा ग्रामीण एक एवं दो छिन्दवाड़ा शहर कांग्रेस कमेटी एवं समस्त उप ब्लॉक, पूर्व पश्चिम, उत्तर, दक्षिण एवं मध्य के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एकजुट होकर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। दोपहर 12 बजे समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकजुट होकर किसान भाइयों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत करने पहुंचेंगे।

Share News On