राहुल गांधी और पवन खेड़ा को लेकर दिए बयान पर छिंदवाड़ा में बवाल
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने जलाया असम मुख्यमंत्री का पुतला
छिन्दवाड़ा
असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और पवन खेड़ा पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर जमकर बवाल काटा। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय के सामने पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रही। पुतला दहन को रोकने और किसी तरह की अनहोनी घटना न हो इसके लिए फायर बिग्रेड भी आंदोलन स्थल पर बुलाई गई थी।
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षी श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में ईएलसी चौक पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। नेता विपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को अपशब्द कहे जाने से कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित थे। महिला एवं युवक कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान युवक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्तागण व महिला कांग्रेस से जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस, कार्य. अध्यक्ष रानू डेहरिया, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाडे, शहर अध्यक्ष दीपा यादव, ममता चौखे, माया सूर्यवंशी, शोभा शर्मा, रामवती परते, रानू तिवारी, नूरी खान, रजिया बाजी, शोभा शर्मा, रवीना मंसूरी, रंजना परमार, अर्चना करमेले, नजमा बी, अलका उमप, राजकुमारी झावरे, आशा श्रीवास्तव, राजकुमारी, शिववंशी, पूनम ठाकुर, सोनम मेहगिया, ज्योति राय, रामवती परते, उमा यादव, ज्योति डेहरिया व जमना वर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं।