Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट एनएसयूआई ने प्राचार्य ज्ञापन देकर की मांग

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट एनएसयूआई ने प्राचार्य ज्ञापन देकर की मांग
छिंदवाड़ा
19-Jan-26
छिंदवाड़ा

पीजी कॉलेज में बीए के परीक्षा परिणाम को लेकर नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्राचार्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि विगत दिनों बी.ए. का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था जिसमें फाउंडेशन कोर्स की कॉपी की जांच में बहुत अधिक अनियमितताएं पाई गई। उन सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। 

सोमवार को एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी, एनएसयूआई पीजी कॉलेज अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में पीजी कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पीजी कॉलेज प्रभारी करण धारे, महासचिव सुशील परतेती, हरिकृष्ण उईके, आशिक उसरेठे सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे। ज्ञापन के माध्यम से छात्र संगठन ने बताया कि बीए परीक्षा की कॉपियों को जांच में काफी अनियमितताएं हुई है जिसके कारण परीक्षा परिणाम खराब आ रहा है और छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का निराकरण करवाए। लगातार महाविद्यालय प्रशासन को चेताया जा रहा है कि परिक्षा परिणाम में गड़बड़ी न हो परन्तु फिर भी लगातार कोई न कोई गड़बड़ी निकलकर सामने आ ही जा रही है जिससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में चला जा रहा है। अतः छात्र छात्राओं में भारी आक्रोश भरा हुआ है। आज एनएसयूआई ने मांग की है कि वर्तमान में जारी हुए गलत परीक्षा परिणाम की पुनः जांच की जाए।
Share News On