सांसद बंटी विवेक साहू ने महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया
छिंदवाड़ा
19-Jan-26
छिंदवाड़ा
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार की शाम जेल बगीचा के पास स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिसोदिया राज वंश के महान शासक महाराणा प्रताप स्वाभिमान और वीरता के अमर प्रतीक थे। वे अपनी अदम्य,वीरता,स्वाभिमान और दृढ़ संकल्प के लिए इतिहास में अमर है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजपूत समाज के क्षेत्र अध्यक्ष शिवभवन सिंह भारद्वाज, जोगेन्द्र सिंह सेंगर, जयरंजन सिंह राजपूत, चंद्रभान सिंह सेंगर, हनुमान सिसोदिया, संदीप चौहान, दीपक सिंह चौहान, पप्पू ठाकुर, गोविंद सिंह, अरविंद राजपूत, शंशाक शक्रवार, राजा राजपूत, दिनेश मालवी, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अलकेश लांबा, अनिल गोयल, राजु नरोटे सहित समाज के अन्य गणमान्य सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
