सांसद ने एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
19-Jan-26
खेल मैदानों और भवनों के निर्माण की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विकेट साहू ने इमलीखेड़ा मे आवंटित 20 एकड भुमि में 6 करोड़ 69 लाख की राशि से बनने जा रहे एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदानों और भवनों के निर्माण की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि 50 साल के लंबे इंतजार के बाद सांसद बंटी विकेट साहू की पहल पर जिले के खिलाडियों को 6 करोड़ 69 लाख की राशि से निर्मित होने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर की सौगात मिली है। सोमवार को सांसद ने इमलीखेड़ा मे आवंटित 20 एकड भुमि में बनने जा रहे इंटीग्रेटेड मल्टी पर्पज स्पोर्ट्स कंपलेक्स के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली एवं आवंटित मैदान स्थल का निरीक्षण किया। सांसद श्री साहू ने इमलीखेड़ा मे आवंटित 20 एकड भुमि में खेल मैदानों व भवनों के निर्माण के नक्से एवं डिजाईन का अवलोकन करते हुए खेल मैदानों के उच्च स्तरीय व सुव्यवस्थित निर्माण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए है।

दो फेजों में होगें निर्माण कार्य
विदित हो कि विगत माह सांसद खेल महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सांसद बंटी विकेट साहू द्वारा की गई इस बहुप्रतीक्षित मांग को शासन की ओर से स्वीकृत कर दिया है। जिसके तहत 6 करोड़ 69 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जिसके अंतर्गत 20 एकड़ आवंटित भूमि में प्रथम फेज में एप्रोच रोड, प्रशासनिक भवन सहित इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बैडमिंटन, मल्टीपर्पस हॉल, योगा हॉल, टेबल टेनिस हॉल, फिटनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। वहीं द्वितीय फेज में 400 मी सिंथेटिक ट्रैक, फुटवॉल, स्विमिंग पूल कबड्डी, खो-खो ,वॉलीबॉल, सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इमलीखेड़ा मे आवंटित 20 एकड भुमि में 6 करोड़ 69 लाख की राशि से बनने जा रहे एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर के निरीक्षण के दौरान पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जागेंद्र अल्डक, रोगी कल्याण समिति के सदस्य चंद्रकुमार चंदू जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, रोहित पटेल, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम एसडीओ महेश अहिरवार, उपयंत्री अंशुल धाकड़, जिला खेल अधिकारी के के चौरसिया, विकासखंड खेल प्रभारी राकेश चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी तथा संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी व पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।