Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने सक्रिय हुई एनएसयूआई

छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने सक्रिय हुई एनएसयूआई
छिंदवाड़ा
18-May-26
परासिया में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी ने ली बैठकें

छिन्दवाड़ा

छात्र संगठन एनएसयूआई को मजबूत करने की दिशा में जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी सोमवार को कोयलाचंल पहुंची। उन्होंने उमरेठ व परसिया में बैठक ली। बैठक में जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने कहा कि छात्रहित में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने एवं संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कॉलेज के साथ ही स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से जिला मुख्यालय पर संचालित विभिन्न स्किल सेन्टरों की जानकारी से अवगत कराया साथ ही उसे अन्य स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की अपील भी की। ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा उससे लाभांवित हो सके।  

आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ अध्यक्ष मानक बेकलवंशी, परसिया ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय, पूर्व जिला अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ किशोर उइके, बसंत, युवक कांग्रेस अध्यक्ष टिंकू, अध्यक्ष ललित पटेल, आनंद, मोनू ठाकुर, प्रद्युम साहू, राजू वाडिवा, अविनाश ककोड़िया, सत्येंद्र अहिरवार, करण धारे, फरहान खान, अयान खान, सूरज बिहारे, सुशील परतेती, अंजली भलावी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On