Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

केन-बेतवा लिंक परियोजना के पीड़ितों के लिए न्याय की लगाई गुहार

केन-बेतवा लिंक परियोजना के पीड़ितों के लिए न्याय की लगाई गुहार
छिंदवाड़ा
18-May-26
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामनारायण परतेती के नेतृत्व में प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने राज्यपाल से मांग की है कि जीतू पटवारी व अमित भटनागर सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज अपराध तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। केन-बेतवा लिंक परियोजना क अंतर्गत विस्थापन की कार्रवाई पर तब तक रोक लगाई जाए जब तक पुनर्वास एवं मुआवजा प्रक्रिया विधिसम्मत पूर्ण न हो जाए। 

ओंकारेश्वर क्षेत्र में चल रही बुल्डोजर व तोडफोड़ की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकी जाए। सभी प्रभावित को सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए। बिना लिखित एवं समुचित पुनर्वास व्यवस्था के किसी भी परिवार को बेघर न किया जाए तथा वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। दोनों प्रकरणों में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर वास्तविक प्रभावितों का पुनरू सर्वे कराया जाए एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय रामनारायण परतेती, नवीन मरकाम, संजय परतेती, दशरथ उइके, किशोर उइके, देशलाल भारती, महेश धुर्वे, शिवकुमार सिरसाम, बी डी भारती, दिलीप परतेती,  मुन्ना धुर्वे, दुर्गेश उइके, पूरन परानी, पूनम उइके, उषा मेश्राम, राजकुमार सल्लाम, शिवपाल परतेती व नत्थूलाल उइके सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On