नेटवर्क विहीन दूरस्थ पहाड़ियों में लगी रात्रि चौपाल
छिंदवाड़ा
05-Jun-26
किसानों को ई टोकन उपलब्ध कराए गए
छिन्दवाडा
एसडीएम जुन्नारदेव श्रीमती कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में गत दिवस विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोप तराई, बातरी, इकलामासानी, गुर्रेखुर्रेमहू क्षेत्र के नेटवर्क विहीन ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिये दूरस्थ पहाड़ी स्थल पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मध्यप्रदेश शासन की उर्वरक वितरण की नवीन व्यवस्था ई- विकास प्रणाली की जानकारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई एवं उपस्थित किसानों के ई- विकास प्रणाली में ई- टोकन भी बुक किए गए। साथ ही जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी थी उन किसानों की भी फार्मर आई डी भी रात्रि चौपाल में बनाई गई।
रात्रि चौपाल में नायब तहसीलदार दमुआ इंद्रसेन तुमराली, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.एस.मरकाम, कृषि विस्तार अधिकारी ईश्वरी प्रसाद पवार, जनपद सदस्य कपुरी लोबो, तराई पंचायत एवं बातरी के सरपंच, सभी पंचायतों के पटवारी, सचिव एवं स्थानीय युवा उपस्थित थे।