Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नवांकुर सखियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नवांकुर सखियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
छिंदवाड़ा
14-Aug-26
छिंदवाड़ा

हरियाली आमवस्या के इस पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अपूर्वा फाऊंडेशन सेक्टर क्रमांक 3 के द्वारा  ग्राम कोटलबरी  मे नवांकुर सखियो का  हरियाली उत्सव कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के मार्ग दर्शन एवं संस्था अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू , परामर्शदाता एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितिकोटलबरी के अध्यक्ष राहुल अवस्थी की उपस्थिति मे हरियाली महोत्सव मनाया गया। 

अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया की  महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण नवांकुर सखी की बैठक खिरका मोहल्ला के राधा कृष्ण मंदिर में ली गई। उपस्थित महिलाओ ने श्री बड़ी माता मंदिर में देव पूजन तथा ग्राम का एकमात्र जल स्रोत पर पूजन एवं भजन कीर्तन किया वही नवांकुर सखी द्वारा  “हरियाली यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रती  हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं बीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी धुर्वे का सराहनीय सहयोग रहा।
Share News On