Home News Helpline Classified Jobs About Contact

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
क्राइम
13-Aug-26
खेत से लौटे पिता को घर में मिली बेटी की लाश, जुन्नारदेव थाने में मर्ग कायम

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव

थाना क्षेत्र के ग्राम उमरघोड़ में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जुन्नारदेव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार ग्राम उमरघोड़ निवासी विनोद धुर्वे 13 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे अपनी छोटी बेटी के साथ खेत में काम करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बड़ी बेटी सुनीता धुर्वे (15) मौजूद थीं।

शाम को फोन पर मिली बेटी की जानकारी

परिजनों के अनुसार शाम करीब 4 बजे विनोद धुर्वे की पत्नी ने फोन कर बड़ी बेटी सुनीता के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद विनोद घर पहुंचे, जहां किशोरी मृत अवस्था में मिली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

जुन्नारदेव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 67/26 के तहत धारा 194 बीएनएसएस में प्रकरण कायम किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
Share News On