Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नवीन शिक्षा सत्र 01 अप्रैल से प्रारंभ

नवीन शिक्षा सत्र 01 अप्रैल से प्रारंभ
छिंदवाड़ा
31-Mar-26
छिन्दवाडा 

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार सत्र 2026-27 का अकादमिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिये जिले के सभी विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा एवं बच्चों के लिये विशेष भोज का आयोजन किया जायेगा।

      बच्चों का प्रवेश 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर, नवीन प्रवेश लेने वाले छात्रों का शिक्षकों द्वारा स्वागत किया जायेगा। विद्यालय के वरिष्ठ छात्र, कनिष्ठ छात्रों को विद्यालय में लाने के लिये प्रोत्साहित करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक छात्र का कक्षा 1 में नामांकन अनिवार्य है। अतः 30 सितम्बर 2026 तक 06 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बच्चों का नामांकन शाला में किया जायेगा। प्रवेशोत्सव के दौरान प्रत्येक विद्यालय में बालसभा का आयोजन, शाला प्रबंध समिति एवं पालकों की बैठक का आयोजन, कक्षा 1 में नामांकन, कक्षा 2 से 8 में नामांकन, कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश कराया जायेगा।
Share News On