Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अग्निवीर भर्ती के लिए अब 10 अप्रैल तक पंजीयन का अवसर

अग्निवीर भर्ती के लिए अब 10 अप्रैल तक पंजीयन का अवसर
छिंदवाड़ा
31-Mar-26
छिन्दवाडा 

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र युवाओं का ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠ पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

       जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे इस बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
Share News On