Home News Helpline Classified Jobs About Contact

एनईईटी के टॉप सुमित रघुवंशी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव: बंटी विवेक साहू

एनईईटी के टॉप  सुमित रघुवंशी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव: बंटी विवेक साहू
शिक्षा
08-Aug-26
छिन्दवाड़ा

टॉप के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात मेर सिंह रघुवंशी के सुपुत्र सुमित रघुवंशी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर एनईईटी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, ग्राम, क्षेत्र एवं पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि साधारण परिवार से आने वाले सुमित ने बिना किसी कोचिंग और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा सुमित रघुवंशी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती सुमित की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है। ग्राम टॉप के सुमित रघुवंशी ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने सुमित रघुवंशी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। साथ ही ईश्वर से कामना है कि वे अपने परिश्रम और प्रतिभा से चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और समाज एवं देश की सेवा करें। इस अवसर पर मेर सिंह रघुवंशी, हरिओम पटेल, मुन्ना पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Share News On