नकुलनाथ रविवार से तीन दिवसीय, प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगे
राजनीति
08-Aug-26
विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं

छिन्दवाड़ा
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ 09 अगस्त रविवार को छिन्दवाड़ा आ रहे हैं। आगमन उपरांत वे कांग्रेस के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे साथ ही शिविर में उपस्थित भी रहेंगे। पूर्व सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार रविवार को वे विश्व आदिवासी दिवस पर खजरी चौक पहुंचकर महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सांय 06 बजे वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
10 अगस्त सोमवार को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सांसद नकुलनाथ का प्रातः 10 बजे नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल लॉन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। सांय 06 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।
11 अगस्त मंगलवार प्रात 9.30 बजे छिन्दवाड़ा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की कमेटी पीएसी की बैठक में सम्मिलित होंगे। बैठक उपरांत बी-9 सिविल लाइंस में प्रदेश भर से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विश्व आदिवासी दिवस की नकुल कमलनाथ ने शुभकामनायें
विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आदिवासी समाज की उपलब्धियों एवं उनके योगदान को स्वीकारते हुये आदिवासी संस्कृति के उन्नयन एवं उसे विश्व के समक्ष लेकर आयें। श्री नाथ ने नगर व जिलेवासियों को पर्व की बधाई देते हुये कहा कि पूरे उल्लास व उत्साह से पर्व को मनायें एवं आदिवासी सभ्यता व संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर युवा पीढ़ी की भी सहभागिता सुनिश्चित करें।
श्री नकुलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस की जिलेवासियों को हार्दिक-हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि आदिवासी समाज का समृद्ध व गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को भी अवगत कराना नितांत आवश्यक है। प्रदेश सरकार ने आदिवासी दिवस पर दिये जाने वाले अवकाश को निरस्त किया है, मेरा प्रदेश सरकार से आग्रह है कि वह विश्व आदिवासी दिवस पर एक दिन का शासकीय अवकाश घोषित करें। उन्होंने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिलेवासियों को बधाई देते हुये कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को सभी हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनायें।