जिले में पहली बार आयोजित होगी नीमाकॉन 2025
छिंदवाड़ा
01-Oct-25
छिंदवाड़ा
जिले में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन छिंदवाड़ा द्वारा पहली बार प्रदेश स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 5 अक्टूबर को नागपुर रोड स्थित एस डी लोन में सुबह 9 बजे से 5.30 तक किया जा रहा है । उक्ताशय जानकारी देते हुए नीमा प्रदेश सह सचिव डॉ मयंक कुमार साहू एवं क्लीनिकल सचिव डॉ कमलेश सोनारे ने बताया कि इस कांफ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों से तथा अन्य राज्यों से आयुष चिकित्सक सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष चिकित्सकों के उन्नयन को बढ़ावा देना है। इस कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके सम्मिलित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेश गुप्ता इंदौर एवं प्रदेश सचिव डॉ कल्याण सिंह ठाकुर जबलपुर करेंगे। जिले के चिकित्सक नीमा अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू, सचिव डॉ अरविंद राऊत, डॉ दिलीप खरे, डॉ रामकुमार वर्मा, डॉ आरके जैन, डॉ अरुण शर्मा, डॉ हरीश सतनामी, डॉ नितिन टेकरे आदि ने इस कांफ्रेंस में जिले भर के सभी आयुष चिकित्सकों के अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है
