कैलाश नगर हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीते पुरस्कार
छिंदवाड़ा
बालिकाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के बारे में जानकारी बढाने के लिये प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस का मनाया जाता है ताकि बालिका की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, और सुरक्षा मजबूत हो सके। इस हेतु महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश कुमार शिवहरे की उपस्थिति में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का समापन छिंदवाड़ा मुख्यालय के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कैलाश नगर में किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश शिवहरे ने छात्राआंे को सम्बोधित करते हुए कहा की घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, शासन से मिलने वाली योजनाओं, सुविधाओं और सरकारी मदद के बारे मे जानकारी देकर सहायता करना, एवं महिला सशक्तिकरण को बढा़वा देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। समाज सेवी श्यामल राव एवं विधिक सहायता अधिकारी विजय खोब्रागडे ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ और लाडली लक्ष्मी योजना संचालित कर समाज में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्राची विशकर्मा, प्रभा कुमरे, वंशिका यादव, चित्रकला में अंकिता वंशकार, दिव्या विशकर्मा, यशश्री घोरके, निंबध में मानशी विश्वकर्मा, प्रियंका चौहान, खुशबू तिलगाम, भाषण में केजल मिश्रा, प्रार्थना डेहरिया, जयश्री बिंझाड़े, नीबू चम्मच में दिव्या विश्वकर्मा, कुर्सी दौड़ में प्राची मेहलवंशी, कराते में तनुश्री, कैरम में दीपाली बंदेवार, चैस में अंजली विश्वकर्मा, गोला फैक में प्राची विश्वकर्मा ने जीत हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बोर्ड परिक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तुलसी राजपूत, राजनंदनी बंदेवार का भी सम्मान किया गया। प्राचार्य मनीषा मिश्रा, बबीता सोनी, शिक्षक एवं महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक रंजीता सिंह, शैलेंद्र शुक्ला सत्यार्थी फाऊंडेशन की ओर से रामनाथ उईके व शाला स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा ।