Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर में पांच स्थानों पर ध्वजारोहण करेगी जिला कांग्रेस

शहर में पांच स्थानों पर ध्वजारोहण करेगी जिला कांग्रेस
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
छिन्दवाड़ा

देश में अलग-अलग संस्कृति, सभ्यता व भाषाएं होने के बाद भी सभी राष्ट्रीय पर्व की वजह से एक सूत्र में बंधे हुये हैं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस शहर के निर्धारित पांच स्थानों पर प्रातः  ध्वजारोहण करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। झंडा वंदन के साथ ही राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया जायेगा। 

श्री ओकटे ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7.15 बजे कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण होगा। इसके उपरांत 7.30 बजे महात्मा गांधी चौक (फव्वारा चौक) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष, प्रातः 7.45 बजे गोलगंज में पंडित मोतीलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष, प्रातः 8 बजे छोटी बाजार जय स्तंभ के समीप एवं प्रातः 8.30 बजे गांधी गंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण किया जाएगा। आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित आमजन उपस्थित रहेंगे।
Share News On