बटकाखापा व धनौरा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बटकाखापा व धनौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में बीएलए व अनुसांगिक संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई साथ ही वास्तविक मतदाताओं के नाम षड्यंत्रपूर्वक काटे जाने पर सतत नजर बनाए रखने के साथ ही विरोध दर्ज करने पर आम सहमति बनी।
आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी अजय मैद, पर्यवेक्षक इब्नेहसन रिजवी, अमरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष चम्पालाल कुर्चे, अमरवाड़ा उप ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण भलावी, बरकत खान, पवन ताराम, हेमराज सिंगोतिया, रवि सरेयाम, सुनील आहके, कमल भान शाह, रहमान उइके, सचिन कहार, नीलेश इनवाती, आशाराम धुर्वे, राजकुमार उइके, मेहमान शाह इनवाती, चमरर्शी नवरेती, शिवप्रसाद उइके, सुनिल यहके, पुसलाल धुर्वे, कमलेश इनवाती, सुरेश इनवाती, प्रेमशा इनवाती, गंगा व जयपाल उइके सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।