महिला कांग्रेस सेवादल ने श्रमदान कर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
पातालेश्वर धाम में श्रमदान कर व्यापक स्तर पर की साफ-सफाई
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से निरंतर चलाए जा रहे श्रमदान अभियान के अंतर्गत मध्य क्षेत्र स्थित पातालेश्वर मंदिर व परिसर में श्रमदान कर व्यापक साफ-सफाई की। श्रमदान कार्यक्रम के उपरांत महिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे और समाज में बालिकाओं के सम्मान व समान अवसर की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु हनुमान चालीसा का भजन-कीर्तन भी किया गया, जिसमें सुरेश भावे (पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष) द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सुरेश कपाले, दीपक बाजपेई, राकेश मरकाम, डॉ. शबाना यास्मीन खान, इंजी. आशीष पाल, विक्रम बंदेवार, शाकिर मंसूरी, गजानंद खेडेकर, बलराम सिंह चौहान, रवि खिलवाड़ी, कादिर मंसूरी, वीणा जैन, सिंधु यादव, नदीम खान, सुरेश भावे, पप्पू पाल, देशराज बारस्कर, संजय खडककर, गोविंद वाड़ीमल, रमेश बेले, संजय विश्वकर्मा, सुनील सारंगपुर, विक्की डेहरिया एवं श्रीकांत गायकवाड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल एवं महिला सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।