चारगांव में ग्रामीणों और बच्चों को दी शासकीय योजनाओं की जानकारी
छिंदवाड़ा
24-Jan-26
नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने किया आयोजन
छिंदवाड़ा
नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने ग्राम चारगांव में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के संबंध में चर्चा की गई एवं सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यों के साथ चर्चा की गई । शासकीय माध्यमिक शाला चारगांव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों को देवीसिंह चौरे ने नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ने जन अभियान परिषद के ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डा. डीएस चौरे ने किया। उपसरपंच डॉ. आर.के. चोरिया ने अभियान से जुड़े पहलुओं एवं ग्राम विकास पर अपनी बात कही। कार्यक्रम में परिषद के परामर्शदाता आशीष साहू, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती अनसुईया श्यामकर, सचिव गुरुप्रसाद बुनकर, पशु चिकित्सा अधिकारी ईश्वर सिंह धुर्वे, जितेंद्र श्यामकर, सेवक मोहने, सीताराम मोहने, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देमकी वर्काेरिया, गोपी वरकोरिया, सुहाना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पाटस्कर, छबिलाल, महेश, संजीव चोरिया, राधेश्याम रघुवंशी आदि ग्रामवासी एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव परिषद के परामर्शदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार सचिव गुरुप्रसाद ने किया ।