Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय महामंत्री का भारतीय रेल्वे मॉल गोदाम श्रमिक संघ ने किया सम्मान

राष्ट्रीय महामंत्री का भारतीय रेल्वे मॉल गोदाम श्रमिक संघ ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
छिंदवाड़ा

राष्ट्रव्यापी दौरे पर निकले राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान अपने अन्य साथियों के लिए सिवनी पहुंचे। समृद्धि लॉन में आयोजित कार्यक्रम में लिंगा, सिवनी, केवलारी, चिरईडोंगरी, नैनपुर, मंडला, छिन्दवाड़ा, चौरई के श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता पूजन के साथ शुरू हुआ। 

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान एवं अन्य पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल, राधा-कृष्ण की प्रतिमा के साथ सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री पासवान ने अपने उद्बोधन से उपस्थित सदस्यों में जोश का संचार किया। कार्यक्रम में  प्रभारी रणवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, विमल कुमार, हरकेश, सुनील निगम, गणेश प्रसाद, सारिक खान, दीपक मालवी, सतीश राय, आबिद खान, राजकुमार उइके, अनिल धुर्वे, दिनेश चरपे, खेमराज पाल, हेमंत यादव, कमलेश विश्वकर्मा, शेख सलीम, अभिषेक पहाड़े, हरवन मालवीय, नीति खान, पूनम मालवी, रीता विश्वकर्मा, पूनम डागोरे, मंजू बाथरी, सोनम इवनाती, दीपिका नाग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Share News On