Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रासेयो स्वयं सेवको ने शिविर में सीखे नेतृत्व क्षमता के गुण

रासेयो स्वयं सेवको ने शिविर में सीखे नेतृत्व क्षमता के गुण
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
छिंदवाड़ा

ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर ढ़िमराढाना में  9 से 15 मार्च तक आयोजित किया गया। शिविर स्थल के अतिरिक्त लोहार ढाना, गाडरीढाना, कृष्णा नगर, खजरी सहित आस-पास की बस्तियों में श्रमदान, जागरूकता अभियान, बौद्धिक चर्चा एवं घर-घर शासन की विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डीएन अग्निहोत्री, कार्यक्रम अधिकारी विनोद तिवारी, सेवा निवृत श्रीमती जेएन वर्मा सहित शाला परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक उपस्थित थे। 

सात दिवसीय शिविर प्रतिवेदन में कार्यक्रम अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि एनएसएस कैंप में रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता रैली, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, बौद्धिक चर्चा में ज्ञान वर्धन, बिना साधन के खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जल संरक्षण के लिए नुक्कड़ नाटक, डिजिटल साक्षरता, वर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग सहित अनेक गतिविधियों के माध्यम से बहुत सारा ज्ञान प्राप्त किया। समापन समारोह में एनएसएस के स्वयं सेवकांे ने अतिथियों का स्वागत एनएसएस बैच लगाकर किया। कार्यक्रम में सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन श्रीमती नीता स्वामी ने किया एवं आभार श्रीमती उमा उईके ने किया।
Share News On