Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जन अभियान परिषद ने चारगांव में दिया सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण

जन अभियान परिषद ने चारगांव में दिया सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियां आदर्श ग्राम के लिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक

छिंदवाडा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के अंतर्गत सेक्टर नंबर 4 आदर्श ग्राम चारगांव स्थित ग्राम पंचायत भवन में नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा कि यह प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर स्वैच्छिक भागीदारी,स्वालंबन और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जो मजबूत करना है जिससे आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर ये समितियां शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने में मदद करेंगे। 

सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों को और सशक्त किया जा रहा है जिससे आदर्श ग्राम पंचायत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। समाजसेवी विनोद तिवारी ने कहा कि आज पंचायत स्तर पर जिस तरह से जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था के माध्यम से प्रस्फुटन समितियो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ये आने वाले समय में आदर्श ग्राम पंचायत के सभी मापदंडों में शतप्रतिशत पूरा होगा ऐसा विश्वास है। समाजसेवी श्यामलराव ने कहा कि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहयोगी की भूमिका निभानी है। श्रीमती लता नागले ने कहा कि आप सभी पर्यावरण ,जल संरक्षण एवं जैविक कृषि पर कार्य करे। सरपंच श्रीमती अनुसुइया रामजी श्यामंकर ने नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों को पूर्ण सहयोग की बात कही। उपसरपंच राजकुमार चौरिया ने कहा कि हमारे ग्राम में प्रतिभा शाली बच्चे है जिन्होंने आठवीं बोर्ड क्लास के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षणार्थियांे को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन आशीष साहू ने किया। 

Share News On