Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने किया होली मिलन समारोह

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने किया होली मिलन समारोह
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
छिंदवाड़ा

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (छप्ड।) छिंदवाड़ा द्वारा चिकित्सकों का होली मिलन समारोह सिल्वर शाइन होटल, छिंदवाड़ा में बड़े ही उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ मयंक कुमार साहू, प्रदेश सह सचिव, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, डॉ गणेश प्रसाद साहू (अध्यक्ष), डॉ अरविंद रावत (सचिव), डॉ दिलीप खरे, डॉ ए.के. शर्मा, डॉ हरीश सतनामी, डॉ राजा भैया ठाकुर, डॉ नितिन टेकर, डॉ नागराज राव, डॉ यश चौधरी, डॉ पवन नेमा  सहित अन्य चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

सभी चिकित्सकों ने आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रंगों के इस पावन पर्व होली की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।  जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर इंदौर से आए नवीन खेड़े द्वारा एनोरेक्टल डिस्फंक्शन विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया, जिसे उपस्थित चिकित्सकों ने अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरी अमरावंशी श्री ससंतरे र जी एवं डॉ कमलेश सोनारे का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ मयंक कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय एवं संबंधों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन, रंग-गुलाल एवं स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ किया गया।
Share News On