Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हिवरखेड़ी हत्याकांड के आरोपी को थाना प्रभारी का संरक्षण: ओबीसी महासभा

हिवरखेड़ी हत्याकांड के आरोपी को थाना प्रभारी का संरक्षण: ओबीसी महासभा
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
एसपी को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग

छिंदवाड़ा

चौरई के ग्राम हिवरखेड़ी में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ओबीसी महासभा ने सैंकड़ों ग्रामवासियों के साथ आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा केे नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई कि पीड़ित परिवार के अनुसार ग्राम हिवरखेड़ी में निवासरत कृष्णकांत वर्मा पिता देवचंद वर्मा की उसकी पत्नी सोनम वर्मा के द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ षडयंत्र रचकर अपने ही पति कृष्णकुमार वर्मा की निर्मम हत्या करवा दी है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी चौरई द्वारा आरोपियों से सांठ-गांठ कर ली है, जिसके कारण आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई । इससे पीड़ित को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। 

ग्राम हिवरखेड़ी में हुई इस तरह की निर्मम हत्या को एक्सीडेंट बताकर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों को खुुला संरक्षण देने के कारण समस्त ग्रामवासियों में आक्रोष व्याप्त है, और यदि शीघ्र ही इस घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो महासभा द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये उग्र आंदोलन की चेतावनी गई है। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, दिनेश वर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. मुकेश वर्मा सरपंच, गजेन्द्र वर्मा उप सरपंच, राज रतन वर्मा, मनोज वर्मा, राम कुुमार वर्मा, पूनम वर्मा, राजकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अरविंद यादव, हृदय पटेल, बिहारी सोनी, शशिकांत, बलवान बंदेवार सहित ओबीसी महासभा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार के साथ  ग्रामवासी उपस्थित थे ।
Share News On