नरसिंहपुर गोटेगांव बनी कबड्डी चैंपियन, पुरस्कार में मिले एक लाख और ट्राफी
खेल
13-Jan-26
अखिल भारतीय स्पर्धा का भव्य समापन, खिलाड़ियों पर हुई धन वर्षा
छिंदवाड़ा
जन जागरण मंच द्वारा स्व. श्री जयचंद जैन जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान) में किया गया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमों के 4 क्वार्टर फाइनल खेले गए अंतिम 4 में सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीम रोहतक हरियाणा, गोटेगांव नरसिंहपुर, ND राजस्थान एवं यूनियन बैंक मुम्बई रही प्रतियोगिता का फाइनल मैच। SKMG गोटेगांव एवं ND स्पोर्ट्स राजस्थान के बीच खेला गया जिसमें गोटेगांव ने 49 अंक से विजय हासिल की आयोजन समिति के द्वारा 1,00,000 रुपए की ईनामी राशि एवं ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई तथा राजस्थान ने 37अंक प्राप्त कर उपविजेता रही उपविजेता टीम को 50,000 रुपए की राशि प्रदान की गई वही सेमी फाइनल में पराजित होने वाली दोनों टीमों को 15,000 रुपए की राशि प्रदान की गई ।
इसी तरह जिला स्तर की स्पर्धा में विजेता टीम जिला कबड्डी की संघ को ट्रॉफी के साथ 15,000 रुपए की राशि एवं उपविजेता टीम ख़जरी फूल्स को ट्रॉफी के साथ 10,000 की प्रदान की गई। इसी प्रकार सर्वविशेष खिलाड़ी , बेस्ट कैचर गोटेगांव के हिमांशु चौधरी, बेस्ट रेडर राजस्थान के रोहित शर्मा का पुरुस्कार दिया गया । खिलाडियों के उत्साह वर्धन हेतु विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव , दीपक सक्सेना , नानाभाऊ एवं संदीप मोहोड़, अजय चौरे, तारा चंद बावरिया , मारकंडे सूर्यवंशी , उत्तम ठाकुर एवं जन जागरण मंच के पदाधिकारी एवं समस्त गण उपस्थित रहे।
मंच के मुख्य संयोजक रमेश पोफली ने बताया की 9 से 12 जनवरी तक प्रतियोगिता का सफल आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसके लिए उन्होंने सभी सहयोगी का आभार व्यक्त किया । आयोजित फाइनल मैच के उपरांत विजेता , उपविजेता ,खिलाड़ियों को 2,50,000 की राशि नगद इनाम में आकर्षक ट्रॉफियों के साथ प्रदान की जाएगी ।स्पर्धा के ऑफिशियल के रूप मैच कमिश्नर इंद्रजीत सिंह बैस , खेल अधिकारी सुशील पटवा, जी.एस.आर नायडू , मुकेश सोनी, अजय ठाकुर, शरद स्टीफन, प्रदीप पटवारी, रमेश कुमार , टी. आर दुर्गे , जावेद खान, निरपत सिंह टेकरे, विजय गुप्ता , रविन्द्र पोफली, रोहित पोफली, जय गुप्ता , सज्जेलाल ,सोहन चंद्रा ,जे. पी.साहू , गेंदालाल विश्वकर्मा सहयोग कर रहे है । जबकि राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक रजिस्ट्रर्ड अंपायर जबलपुर से शानू यादव (कन्वीनर), पुष्पेंद्र पांडे और दिनेश तिवारी, हरदा से सुरेश बघेल, रीवा से दिलीप सिंह , सतना से मिथलेश चतुर्वेदी, एवं छिंदवाड़ा से देवचन्द्र सूर्यवंशी, नरेंद्र सूर्यवंशी ,प्रीति मार्को , सोमन ऊईके एवं रोहित प अपनी सेवाएं दे रहे है ।
स्कोरर के रूप में संजय बामने , कलशराम मर्सकोले ,नीर पल ऊईके,आशीष सराठे, जय कुमार मर्सकोले, प्रकाश डहरिया सेवाएं दे रहे है । आज खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु शंकर शाह कुलगुरु प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, प्राध्यापक हिंदी सीता राम शर्मा , रिंकल बेदी , सत्येंद्र तिवारी (गुड्डा मामा) , धर्मेंद्र मिगलानी , के.आर तिवारी , आनंद बक्शी , जगेंद्र अल्डक विशेष रूप से उपस्थित थे । आयोजन समिति के विजय गुप्ता ने सभी कबड्डी प्रेमियों के उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया ।