Home News Helpline Classified Jobs About Contact

झिरना पंचायत के ग्राम टेहटोरी में मिला तेंदुआ का शव

झिरना पंचायत के ग्राम टेहटोरी में मिला तेंदुआ का शव
छिंदवाड़ा
13-Jan-26
छिंदवाड़ा 

 हर्रई विकास खंड के ग्राम पंचायत झिरना के ग्राम टेहटोरी के जंगल में तेंदुआ का शव 12 जनवरी  की सुबह के  किसान को दिखा। वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग छिंदी वीट की टीम घटनास्थल पहुंची, जहां तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। तुरंत वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के शव को झिरना वन रक्षक आवास लाया गया और डाक्टरों के माध्यम से पी.एम. कराया गया।

डांक्टर ने बताया कि नर प्रजाति का देंदुआ है। शरीर में किसी प्रकार के निशान नहीं पाये गये । जांच के लिए कुछ सेंपल रखें गये है। जांच से होगा खुलासा। वन  विभाग की डाग टीम भी घटना स्थल पहुंची। डीएफओ के आने के बाद तेंदुआ का अग्नि संस्कार किया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।  किसान रात में पानी सिंचाई करने जाता है,लेकिन दहशत के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग ने सचेत किया है कि शाम के समय या रात में अकेले नहीं निकलना है।
Share News On