नरेन्द्र पटेल बजरंग दल जिला संयोजक और मोनू बनवारी गौ रक्षा प्रमुख बनें
छिंदवाड़ा
13-Jan-26
छिंदवाड़ा
बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें नरेंद्र पटेल को छिंदवाड़ा जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है, जबकि मोनू बनवारी को बजरंग दल का जिला गौ-रक्षा प्रमुख बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

जिला संयोजक बनने के बाद नरेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के माध्यम से हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और सेवा कार्यों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जिले में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाकर युवाओं को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता रहेगा।
गौ रक्षा प्रमुख मोनू बनवारी ने कहा कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा हमारा सर्वाेच्च दायित्व है। जिले में कहीं भी गौ-तस्करी, अवैध कटान या गौवंश के साथ अत्याचार की सूचना मिलती है तो बजरंग दल तत्परता से कार्रवाई करेगा। साथ ही गौशालाओं को मजबूत करना, घायल एवं बेसहारा गौवंश की सेवा करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छिंदवाड़ा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।