ओबीसी महासभा ने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग
छिंदवाड़ा
13-Jan-26
छिन्दवाड़ा
ओबीसी महासभा के प्रदेश व्यापी ज्ञापन आंदोलन की श्रृंखला में मंगलवार को ओ.बी.सी.महासभा द्वारा राष्ट्रपति महोदय के नाम 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर छिन्दवाड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप 13 प्रतिशत होल्ड हटाने और 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कियेे जाने, जातिगत जनगणना कराने एवं सभी जाति वर्ग को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिये जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में वर्ष 2026 अप्रैल माह में होने वाली सामान्य जनगणना को केन्द्र सरकार कैबिनेट की 30 अप्रैल के निर्णयानुसार जातिगत जनगणना के हिसाब से करवाने, वर्ष 2011 में यूपीए की केन्द्र सरकार द्वारा करवायी गयी जातिगत जनगणना के आंकडे़ सार्वजनिक किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ,जिला संगठन प्रमुख अरविन्द यादव, अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश वर्मा, संतोष यादव, राकेश, राज, विनोद, करन, बबलू, अनिल, बबलू बंदेवार, विक्की सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।