Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आएंगे नकुलनाथ

दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आएंगे नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
18-Dec-25
किसान आंदोलन सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत वे पांढुर्ना में आयोजित विशाल किसान आंदोलन का नेतृत्व करेंगे साथ ही अन्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। पूर्व सांसद कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद नकुलनाथ 22 दिसम्बर सोमवार को सुबह 11 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी आएंगे।  वे दोपहर 12 बजे पांढुर्ना पहुंचकर किसान आंदोलन व रैली में सम्मिलित होंगे। अपराहृं 04 बजे रमेश बोड़खे और पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पुनाराम बाविस्टाले के  शोकाकुल परिवार से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। शाम 06 बजे वे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।  23 दिसम्बर मंगलवार को छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के आगंतुकों से भेंट करने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यकमों में सम्मिलित होने के पश्चात नकुलनाथ छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share News On