अयोध्या में स्थापित होगा 60 फीट ऊंचा 700 किलो वजनी महात्रिशूल
छिंदवाड़ा
18-Dec-25
2 फरवरी को निकलेगी त्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्र
छिंदवाड़ा
छोटी बाजार के राम लीला मंडल द्वारा अयोध्या में रामलीला आयोजित कर एक रिकार्ड कायम किया गया है। इसी कड़ी में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है और इस अध्याय को जोड़ रहे हैं कलेक्ट्रेट रोड माता आदिशक्ति दुर्गा मंदिर के भक्तगण। 60 फीट उंचाई का 700 किलो वजनी त्रिशूल अयोध्या के विघ्नेश्वर धाम शिव मंदिर में स्थापित करने के लिए इन भक्तों ने विशाल त्रिशूल बनवाया है।

यह विशाल त्रिशूल पूरी तरह स्टील से बना है, जिसकी ऊंचाई, 60 फीट, चौड़ाई 11 फीट और वजन 700 किलो है। झिरलिंगा गांव के शिल्पकार सुशील विश्वकर्मा ने इस महात्रिशूल को आकार दिया है। यह निर्माण न सिर्फ धार्मिक आस्था, बल्कि छिंदवाड़ा की कला और कारीगरी को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।
2 फरवरी को निकलेगी त्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा
2 फरवरी को छिंदवाड़ा के आदि शक्ति दुर्गा मंदिर से त्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा शुरू होगी। विशेष वाहन से त्रिशूल को अयोध्या तक ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान सिवनी, लखनादौन, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई शहरों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। फिलहाल इस भव्य त्रिशूल को छिंदवाड़ा के आदि शक्ति दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।