Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

22 को दशहरा मैदान में होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन

22 को दशहरा मैदान में होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन
छिंदवाड़ा
18-Dec-25

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग आएंगे

छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फीट इंडिया अभियान के तहत छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा सहित प्रदेष और देष भर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में हजारों खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे है। 22 दिसंबर को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की प्रमुख मौजूदगी में दषहरा मैदान में सांसद खेल महोत्सव का समापन रंगारंग क्रार्यक्रमों और विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ किया जायेगा।    

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव का विगत एक माह से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम ग्रामीण, भाजपा मंडल एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। इसके बाद चयनित खिलाड़ी प्रतिदिन हजारों की संख्या में छिन्दवाड़ा मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल हो रहे है। गुरूवार को भी छिन्दवाड़ा में स्थित खेल मैदानों और अन्य स्थानां में आयोजित हुई विभिन्न खेल गतिविधियों में सैकडों की संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुये।

जवाहर ग्राउण्ड में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के सामने स्थित जवाहर ग्राउण्ड में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में संयोजक संदीप मालवी और बिट्टू मंडराह के मार्गदर्षन में जिले के 10 भाजपा मंडलों की जूनियर एवं सीनियर टीमों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल के लिए सीनियर टीम से ग्रामीण मंडल दमुआ एवं जूनियर टीम से जुन्नारदेव मंडल की टीम विजय रही। इस दौरान भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मैंचों के निर्णायक के रूप में नीरज पिपले, एम.एल.भलावी, बी.पी.यादव, अमित कुमार मेहरा, अखिलेष तिवारी, रेवाराम बनवारी, केषव उईके, मोहित गोहिया प्रमुख रूप से उपस्थि थे।

भारत भारती में आयोजित हुई नेटबॉल प्रतियोगिता

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भारत भारती विद्यायल में युनुस खान और राषिद खान के मार्गदर्षन में नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 3 विकासखण्डों के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, लोकतंत्र सेनानी दीनदयाल मोहने, भाजपा नेता दुष्यंत दुबे, श्रीमती रिंकी चौरसिया एवं श्रीमती भारती जैन थी। निर्णायक रैफरी के तौर पर राषिद खान, प्रदीप पटवारी, यूनुस खान व वसीम खान उपस्थित थे।  

पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित हुई कब्बडी प्रतियोगिता

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पुलिस ग्राउण्ड में प्रीति मार्काे और देवचंद सूर्यवंषी के मार्गदर्षन में कब्बडी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 7 विकासखण्डों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कब्बडी मैचों के निर्णायक देवचंद सूर्यवंषी, सागर युवनाती, राहुल उईके, सिपेष धुर्वे, वीरेन्द्र कवरेती, प्रकाष डेहरिया थे। कार्यक्रम के अतिथि श्रेय जैन व अंकित सोलंकी थे।

ओलम्पिक ग्राउण्ड में हुई बास्केटवॉल र्प्रतियोगिता

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ओलम्पिक ग्राउण्ड में चंचलेष डेहरिया, नीजर शर्मा ओर अषोक साहू के मार्गदर्षन में बास्केटवॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 4 विकासखण्डों के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बास्केटवॉल के निर्णायक नीरज शर्मा, विनय खरे, अनुज वर्मा, अमन धुर्वे, पंकज दुबे और अंकित सोलंकी थे। कार्यक्रम के अतिथि मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया, सौरभ ठाकुर, लेखराम वर्मा, अंकित सोलंकी थे।

ओलम्पिक ग्राउण्ड में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ओलम्पिक ग्राउण्ड में विक्रांत यादव और विनीता नेटी के मार्गदर्षन में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 5 विकासखण्डों के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फुटबॉल के निर्णायक रजनीष यादव, उत्तम गुप्ता, नवीन वरकोरिया, राघवेन्द्र शर्मा, इषू परमार, संजय बामने, कुलदीप रघुवंषी थे। कार्यक्रम के मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, योगेष्वर चौरिया, अनिल शुक्ला, अंकित सोलंकी अतिथि थे।

आज साईकल रेस और कल होगी मैराथन

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत साईकल रेस और मैराथन का भी आयोजन किया गया है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के खेल संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 दिसंबर को पुलिस ग्राउण्ड से सुबह 8 बजे साईकल रेस प्रारम्भ होगी, जो कि राणा लॉन तक जाकर पुनः पुलिस ग्राउण्ड में सम्पन्न होगी। इसी तरह 20 दिसंबर को पुलिस ग्राउण्ड से ही सुबह 8 बजे मैराथन दौड़ शुरू होगी जो कि ई.एल.सी. चौक से वापस पुलिस ग्राउण्ड में सम्पन्न होगी
Share News On