Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शनिवार को इन क्षेत्र में नहीं होगी जल आपूर्ति

शनिवार को इन क्षेत्र में नहीं होगी जल आपूर्ति
छिंदवाड़ा
18-Dec-25
छिंदवाड़ा नगर 

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है। जिन इलाकों में जल प्रदाय प्रभावित होगा उनमें सिवनी की प्राण मोती, एकता परिसर, NIT टेकड़ी, कावड़िया, अजनिया चोखड़ा, कुशमैली और खपाभाट टंकी क्षेत्र शामिल हैं। निगम के अनुसार जल प्रदाय प्रभावित होने का कारण टंकी लाइनों में रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य है। इस वजह से संबंधित क्षेत्रों में नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक उपयोग के लिए पानी का संग्रह कर लें तथा जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। निगम का कहना है कि कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति पुनः नियमित कर दी जाएगी।
Share News On