नकुलनाथ 29 से तीन दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर
छिंदवाड़ा
28-Apr-26
तीन विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित
छिन्दवाड़ा
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत वे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठकों में उपस्थित होंगे। पूर्व सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ 29 अप्रैल बुधवार की सुबह 11 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी आएंगे। इसके बाद वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। अपराहृ 04.00 बजे छिन्दवाड़ा विधानसभा के ग्राम धौलपुर पहुंचेंगे। यहां छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो द्वारा आयोजित पोलिंग बूथ व कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। तदोपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे
30 अप्रैल गुरूवार को प्रातः 11 बजे चांदामेटा के इंटक क्लब में परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में उपस्थित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे दमुआ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। 3 बजे परासिया विधानसभा के ग्राम जाटाछापर पहुंचकर आयोजित विशाल पट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपराहृ 4.30 बजे छिन्दवाड़ा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे, तत्पश्चात वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
1 जून शुक्रवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ सुबह 10 शिकारपुर कमलकुंज में आयोजित छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना के प्रभारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण व नगर अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होने के साथ ही अन्य बैठकों में भी उपस्थित होंगे। साथ ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के कांग्रेस पदाधकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन से भेंट करेंगे। दोपहर 02 बजे माननीय नकुलनाथ जी छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।