Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बसंत कॉलोनी के आसपास आज बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

बसंत कॉलोनी के आसपास आज बंद रहेगी विद्युत सप्लाई
छिंदवाड़ा
28-Apr-26
छिन्दवाडा

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. बसंत कॉलोनी फीडर पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 29 अप्रैल बुधवार को संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। 

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. बसंत कॉलोनी फीडरसे प्रभावित क्षेत्र बसंत कॉलोनी, बबन पटेल कॉलोनी, संकट मोचन मंदिर, अंतरवेल, लाला स्कूल, चमन एजेंसी, जनपद, कृषक कोल्ड स्टोरेज, शिवनंदन काम्प्लेक्स, श्याम टॉकीज आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On