नायब तहसीलदारों एवं प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में किया नियुक्त
छिंदवाड़ा
22-Jul-25
छिन्दवाड़ा
मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 17(1) के तहत छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों एवं प्रभारी अधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आदेश मंत्री परिषद के दिनांक 3 जून 2025 के निर्णय और भोपाल मंत्रालय के 15 जुलाई 2025 के निर्देश के अनुसार जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा जारी इस आदेश के तहत जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्यरत अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुरूप थानों एवं पुलिस चौकियों का आवंटन भी किया गया है।

इस आदेश के अनुसार, नायब तहसीलदार जुन्नारदेव श्री मोहित बोरकर को तहसील जुन्नारदेव अंतर्गत थाना क्षेत्र जुन्नारदेव, दमुआ, नवेगांव, डुंगरिया चौकी एवं अंबाडा चौकी आवंटित की गई है। प्रभारी नायब तहसीलदार हर्रई श्री चरणसिंह धुर्वे को तहसील हर्रई क्षेत्र के अंतर्गत थानाक्षेत्र हर्रई, बटकाखापा, धनौरा चौकी और तहसील अमरवाड़ा के अंतर्गत थानाक्षेत्र अमरवाड़ा एवं सिंगौड़ी का प्रभार सौंपा गया है। प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख छिंदवाड़ा श्री पुष्पेन्द्र पाण्डे को तहसील चाँद के अंतर्गत थानाक्षेत्र चाँद एवं तहसील बिछुआ के अंतर्गत थानाक्षेत्र बिछुआ, खमारपानी चौकी और तहसील चौरई के अंतर्गत थानाक्षेत्र चौरई, हिवरखेडी व कपुर्दा चौकी के क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार छिन्दवाड़ा ग्रामीण श्री आशुतोष रामटेके को तहसील छिंदवाड़ा ग्रामीण के अंतर्गत थानाक्षेत्र देहात थाना, तहसील छिंदवाड़ा शहर के अंतर्गत थानाक्षेत्र कोतवाली, कुण्डीपुरा, महिला थाना और धरमटेकड़ी चौकी, जबकि नायब तहसीलदार परासिया श्री राम सूर्यवंशी को तहसील परासिया के अंतर्गत थानाक्षेत्र परासिया, न्यूटन चौकी, चांदामेटा, रावनवाड़ा, बड़कुही चौकी और तहसील उमरेठ के अंतर्गत थानाक्षेत्र उमरेठ व कन्हरगांव चौकी के क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में नायब तहसीलदार मोहखेड़ श्री रमाकांत चौकसे को तहसील मोहखेड़ के अंतर्गत थानाक्षेत्र मोहखेड़, लावाघोघरी, सांवरी चौकी एवं उमरानाला चौकी का दायित्व सौंपा गया है तथा नायब तहसीलदार तामिया श्री प्रकाश कुमार परते को तहसील तामिया के अंतर्गत थानाक्षेत्र तामिया, माहुलझिर और देलाखारी चौकी क्षेत्र दिया गया है।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को उनके क्षेत्र में गैर-न्यायालयीन कार्यों के निष्पादन हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। कार्य संचालन की रूपरेखा और दिशा-निर्देश परिशिष्ट-एक के रूप में आदेश के साथ संलग्न किए गए हैं। इस नियुक्ति से जिला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।