Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारतीय मजदूर संघ पेंशनर्स सदन में मनाएगा 70 वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ पेंशनर्स सदन में मनाएगा 70 वां स्थापना दिवस
छिंदवाड़ा
22-Jul-25
23 जुलाई बुधवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा

असंगठित मजदूरों के बीच उनके अधिकारों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करने वाला भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष बुधवार को पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पूरे देश में संगठन की इकाईयां कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है 25 जुलाई को समापन अवसर पर आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत प्रमुख रूप  से उपस्थित रहेंगे। उनका उद्बोधन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध कराया जा रहा है।


भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर में यह कार्यक्रम परशुराम वाटिका के सामने स्थित पेंशनर्स सदन में 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र मनसुरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ बैतूल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति मंजू राहंगडाले द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में पूर्व में प्रसारित सूचना दीनदयाल भवन रैंक पाईट के सामने का स्थल किन्हीं अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित किया गया हैं। छिन्दवाड़ा नगर में निवासरत अखिल भारतीय महासंघ के पदाधिकारी तथा विभिन्न संबद्ध यूनियनों के कार्यकर्ताओं के साथ ही भारतीय मजदूर संघ से स्नेह रखने वाले सभी गणमान्य नागरिकों से अपील है कि 70 वर्षे के समापन समारोह तथा 71 वें स्थापना दिवस के आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
Share News On